फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुठेड़ प्रथम स्कूल में करवाई भाषण प्रतियोगिता

Wed, 05 Jun 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। पर्यावरण दिवस पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ प्रथम में जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में वसवी सूर्यवंशी प्रथम, मीशा दूसरे और नव्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में विवेकानंद सदन ने बाजी मारी। नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर रखने का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षक नवनीत कुमार, आशीष एवं सुनील कुमारी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता में सरोजनी सदन प्रथम
बाथरी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय के प्रांगण से बनीखेत बस स्टैंड तक गई। इसमें विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे नारे लगाए। विद्यालय में चारों सदनों के विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण जागरूकता संबंधी क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सरोजनी सदन प्रथम, सुभाष सदन द्वितीय और गार्गी सदन तृतीय रहा। प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें