फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर में नहीं मिल रहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

Thu, 16 Jul 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को विशेषज्ञों से इलाज करवाने के लिए जाना पड़ रहा 66 किमी दूर चंबा
विज्ञापन

29 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले अस्पताल को किया जा रहा नजरअंदाज

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। नागरिक अस्पताल में मरीजों को अभी तक विशेषज्ञों की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। महिलाओं को महिला रोग विशेषज्ञ से बीमारी का इलाज करवाने के लिए 66 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता है।
यही हाल शिशु रोग, सर्जरी और मेडिसिन विभाग से संबंधित मरीजों का भी है। सरकार ने भले ही जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोगों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल खोल दिया हो लेकिन आज भी वहां मरीजों को विशेषज्ञों की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। मेडिकल ऑफिसर मरीजों को बेहतर सेवाएं तो दे रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ की सेवाएं पाने के लिए मरीजों को चंबा की दौड़ लगानी पड़ती है। 29 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले अस्पताल को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कमल कुमार, चंदराम, सोभिया राम, नरेंद्र, योगराज, प्रताप चंद, अजय कुमार, नरैण सिंह और सुरेंद्र ने बताया कि प्रदेश में चाहे भाजपा या कांग्रेस की सरकार रही हो, किसी ने भी अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह है पद स्वीकृत होने के बावजूद भी वहां विशेषज्ञ सेवाएं नहीं दे रहे हैं। मजबूरन मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों की तैनाती के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। आने वाले समय में सरकार वहां विशेषज्ञों की तैनाती कर सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें