सलूणी/तेलका(चंबा)। राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त चंबा के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह ने खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश जारी किया है। ये ग्राम सभाएं 20 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। 20 को द्ररेकड़ी, सुंडला, सियुला, खरल, खरोठी, लिग्गा 21 को पंजेई, हिमगिरी, खड्जोता, ठाकरी-मट्टी, लनोट, मौडा, 22 को मांझली, भुनाड, ओहरा, कंगेड, सिमनी, वांगल 23 को कंधवारा, पिछला-डियुर, डियुर, डांड, ब्याना और मंजीर में ग्राम सभा होगी। वहीं, 24 को पुखरी, भांदल, सनूह, किहार, सूरी, सलूणी, 25 को किलोड, मालवां, बाड़का, भजोत्रा, सिंगाधार, दिघाई और भडेला, 26 को नडल, भलेई, बंगाल, करवाल, गवालू, सेरी और हडला में ग्राम सभा होंगी। खंड विकास अधिकारी ने सभी पंचायत के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें और निर्धारित तिथि को ग्रामसभा का आयोजन सफलतापूर्वक करें।