चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा।
सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम, एसडीएम) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार, नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक है। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों सहित दावे और आक्षेप प्राप्त करने के विशेष अभियान की तिथि 4,5,18 और 19 नवंबर है। प्रारूप मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक इन कार्यालयों में निशुल्क निरीक्षण और विभिन्न दावे/आक्षेप फार्म 6, 6क, 7 व 8 पर दर्ज करने के लिए उपलब्ध रहेंगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए यह अंतिम पुनरीक्षण है। संवाद