फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता हद में रहकर करें बयानबाजी ःकांग्रेस

Sat, 18 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन बस स्टैंड के नामकरण पर चंबा में घमासान छिड़ गया है। भाजयुमो के उठाए गए सवालों के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार किया है। भाजयुमो पदाधिकारियों को हद में रहने की नसीहत दे डाली है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव व पूर्व जिला परिषद सदस्य लियाकत खान ने कहा कि प्रदेश सरकार को बस स्टैंड का नाम रखने के लिए भाजपा नेताओं से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। चंबा बस स्टैंड का नाम लाला देस राज महाजन के नाम पर ही रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शीतला पुल भाजपा की दी हुई खैरात नहीं है बल्कि एनएचपीसी परियोजना में लाडा की राशि के हिस्से से बना पुल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006-07 में सबसे पहले चंबा बस स्टैंड का शिलान्यास भरमौर चौक पर परिवहन मंत्री जीएस बाली और पूर्वमंत्री हर्ष महाजन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। चंबा बस स्टैंड को स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने ही प्रदान की थी।
विज्ञापन


इसके बाद पांच वर्ष तक भाजपा सत्ता में रही लेकिन भाजपा नेताओं को बस स्टैंड की कोई याद नहीं आई। उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को कद के हिसाब से नेताओं पर टिप्पणी करने की नसीहत दी है। पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने कार्यकाल के दौरान चंबा का विकास करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें