फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानकोट के सोनू ने जीती भनौता दंगल की बड़ी माली

Mon, 07 Oct 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भनौता पंचायत में दंगल मेले का समापन हो गया। इस दौरान पठानकोट के साेनू पहलवान ने गुरदासपुरा के फारूक को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम कर दिया।
विज्ञापन

पठानकोट के कालू पहलवान ने चंबा के पवन को हराकर छोटी माली का खिताब जीता। दंगल मेले के समापन पर सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्यातिथि थे। उन्होंने बड़ी माली विजेता पहलवान को 21 हजार और छोटी माली विजेता पहलवान को 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। दंगल में चंबा, प्रदेश के अन्य जिलों और पंजाब से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। यह जानकारी दंगल मेला कमेटी के प्रधान प्रकाश चंद कपूर ने दी। इस दौरान विधायक नीरज ने दो लाख से बने कला मंच का उद्घाटन भी किया। उन्होंने घोषण की कि मैदान का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सदस्य कर्म सिंह ठाकुर, साहब चंद, शक्ति प्रसाद शर्मा, जयवंत शर्मा, राजकुमार शर्मा, जनक राज, पृथ्वीराज, मानसिंह, दीपा, करतार ठाकुर, सुरेश कुमार, पवन कुमार, अवनीश शर्मा, मनीष शर्मा, विकाश, देसराज, सुरेश, रबी, शंकर, सुरेंद्र मनकोटिया, रत्न कटोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें