फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के समय भी सैलानी ले सकेंगे खज्जियार में प्राकृतिक नजारों का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार की प्राकृतिक नजारों का लुत्फ सैलानी रात के समय भी ले सकते हैं। ईको टूरिज्म सोसायटी द्वारा 6 लाख 27 हजार रुपये खर्च कर प्राकृतिक झील के इर्दगिर्द 30 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद अब पर्यटन नगरी खज्जियार की सुंदर वादियों का लुत्फ सैलानी रात के समय भी उठा रहे हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटें लगने से अब स्थानीय लोग भी गदगद हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि खज्जियार में हर वर्ष देश-विदेश से हजारों की संख्या में सैलानी परिवार सहित पहुंचते हैं। बावजूद इसके पर्यटन नगरी खज्जियार में स्थित प्राकृतिक झील के इर्दगिर्द रोशनी की व्यवस्था न के बराबर होने की सूरत में रात के समय पर्यटन मनमोहक वादियों का लुत्फ नहीं उठा पाते थे। वहीं, ग्रामीणों द्वारा भी कई बार वन्य प्राणी विभाग से पर्यटन नगरी खज्जियार में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए वन्य प्राणी विभाग की ईको टूरिज्म सोसायटी द्वारा प्राकृतिक झील के इर्दगिर्द स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं।
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि ईको टूरिस्ट सोसायटी द्वारा 6 लाख 27 हजार की राशि खर्च कर प्राकृतिक झील के इर्दगिर्द 30 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। आगामी समय में जगह-जगह रेन शेल्टर, बैंच सहित विभिन्न जगहों पर कूड़ेदान भी स्थापित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें