फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

Mon, 27 Nov 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगती, चौबिया, घटोर, द्रुण, काली छौ और क्वारसी में 7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन

निचले क्षेत्र डलहौजी, जिला मुख्यालय, बनीखेत, पांगी में सोमवार देर शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से सोमवार को तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। लोग भी चाय की चुस्की और आग सेंक कर समय गुजारते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के येलो अलर्ट के बीच जिला चंबा में विभिन्न जगह दिन भर बादल छाए रहे। भरमौर की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि, गुरु पर्व के चलते स्कूलों में अवकाश होने पर लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीणों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, कन्हैया राम, प्रमोद कुमार, किशन चंद, संजीव कुमार ने बताया कि इस मर्तबा सर्दियां अन्य वर्षो की अपेक्षा अधिक ठंडी जाने वाली हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें