फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में बर्फबारी होने की बढ़ी संभावना, बढ़ सकता है पर्यटन कारोबार

Mon, 27 Nov 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार को दोपहर बाद हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम का मिजाज बिगड़ने से बर्फबारी की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी की पहाड़ियों पर बर्फबारी होती है तो मंदी की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसाय के अच्छे दिन आ सकते हैं। चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में भी इस बार जुलाई से पर्यटकों की कमी दर्ज की गई है। बरसात के दिनों में प्राकृतिक आपदा के बाद अब सर्दियों के सीजन में भी पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पर्यटक हिमाचल की खूबसूरत वादियों के बजाय इस बार कश्मीर को तरजीह दे रहे हैं। डलहौजी में सर्दियों के सीजन में गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल के पर्यटक आते हैं। इस बार सर्दियों के सीजन में डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय में लगभग चालीस प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। डलहौजी में पर्यटन व्यवसायी भी अब बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। डलहौजी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह और करण मोंगा ने कहा कि इस बार सर्दियों के सीजन में डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय में कमी आई है। अब डलहौजी में बर्फबारी का इंतजार है, जिससे पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें