फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी घाटी को छोड़ जिले में मौसम साफ, लोगों को मिली राहत

Mon, 14 Dec 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार दिन के बाद साफ हुए मौसम में सोमवार को स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। डलहौजी-खजियार के मध्य मार्ग को बहाल करने में भी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी दिन भर डटे रहे। चंबा जिला में इस समय पांगी उपमंडल को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में बर्फबारी से प्रभावित यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन


पांगी को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने की कोशिश जारी है। स्थानीय प्रशासन ने आगामी दो दिनों में मौसम साफ रहने पर आवाजाही सामान्य होने की बात कही है।


उधर, जिला के अंदरूनी हिस्सों में लोक निर्माण विभाग व आईपीएच नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। आईपीएच को ज्यादातर नुकसान पेयजल के मूल स्रोतों पर हुआ है। अधिक ऊंचाई पर होने की वजह से पेयजल स्रोतों को नुकसान पहुंचा है। जबकि भरमौर समेत अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में पेयजल पाइपें जाम हो रही हैं। चंबा-भरमौर और चंबा-होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सीमित हो गई है। इस मार्ग पर सूरज निकलने से पूर्व और ढलने के बाद यात्री कम ही आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन



उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि प्रशासन मौसम की वजह से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही शिमला भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें