फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में शीतलहर

Thu, 11 Apr 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में शीतलहर
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। दोपहर बाद हल्की बारिश होने से निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने से शीतलहर बढ़ गई है। दो दिन पहले प्रचंड धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा था। दूसरी तरफ, बारिश होने से अब मौसम सुहावना हो गया। प्रशासन ने भी लोगों से आह्वान किया है कि बारिश के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। गौरतलब है कि जिला में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गत वर्ष अप्रैल में गर्मी का मौसम आ गया था। इस बार बारिश होने से तापमान में गिरावट हो रही है। वहीं, चुराह क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांजू में अंधड़ के चलते एक मकान की छत्त को नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर जिला में बारिश के बाद अब मौसम कूल-कूल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें