फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल रविवार को होंगे

Thu, 11 Apr 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल रविवार को होंगे
विज्ञापन

चंबा। अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन रविवार (14 अप्रैल) को सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाेफाइड हिमाचली तथा आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों की आयु 19 वर्ष से कम है। वहीं, खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। यानी, पहली सितंबर 2005 व इसके बाद जन्मे खिलाड़ियों को ही इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी, जबकि आइआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। चयन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बारगाह में खिलाड़ियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें