फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले चोटियों में बर्फबारी, चंबा-डलहौजी में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर/चंबा। जिले की ऊपरी चोटियों में मंगलवार को हल्की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। बर्फबारी और बारिश से जिले के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय अचानक मौसम के करवट बदलने के बाद होने वाली बारिश से लोग दुकानों की ओट तले बारिश से बचते दिखे। वहीं, जिले में आगामी कुछ दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
मंगलवार को भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, चौबिया, सुप्पा, बडग्रां, तुंदा, घटौर, क्वारसी और जालसू में सुबह से रूक-रूक कर हल्की बर्फबारी होती रही। वहीं, निचले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश का क्रम दिन भर चलता रहा। पांगी की ऊपरी चोटियों, जैसे साच पास, चस्क भुटोरी, हुड़ान भुटोरी में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बर्फबारी और बारिश से बागवानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। बता दें कि किसानों ने खेतों में अभी गेहूं की बिजाई की गई है। ऐसे में समय पर बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें