चंबा। कडाली में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को सांप ने डस लिया। व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सुदेश निवासी कडाली शनिवार शाम को जब खेत में काम कर रहा था।
इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। इसकी वजह से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए फौरन चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है।