सरेआम कश लगाने वालों के खिलाफ सीटी पुलिस ने अपना अभियान जारी रखा है। इस अभियान के दौरान रोजाना सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की ओर से दबिश देकर सरेआम कश लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को चौगान नंबर दो में पुलिस ने सरेआम कश लगाने वालों के चार चालान काटे। साथ ही चार सौ रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
चौकी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि शहर में सरेआम कश लगाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश देकर धूम्रपान करने वालों के चालान कर रही है। इस अभियान के तहत रोजाना पांच चालान किए जा रहे हैं ताकि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।