खज्जियार(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें समस्त अभिभावकों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा को मनोनीत किया गया। जबकि यज्ञदत्त, सोनीपाल, विक्रम, नीलम, रजनी, सुलेखा देवी, पवन कुमार, नवीन कुमार, कंचना, ममता, चैन लाल, किशोरी लाल, नरेश कुमार व रीना देवी को सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने उपस्थित अभिभावकों को आभार जताया। साथ ही आश्वासन दिया है कि स्कूल की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा स्कूल में स्टाफ की कमी को भी पूरा करने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।