फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा बस अड्डे पर लगा स्मार्ट सूचना सिस्टम

Sun, 16 Nov 2025 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नई एलईडी स्क्रीन से मिल रही रूट और काउंटर नंबर की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह नई एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। अब यात्रियों को बसों के रूट और समय की जानकारी साफ और सही तरीके से उपलब्ध होगी। बस स्टैंड से खराब पुरानी डिस्प्ले को हटाकर आधुनिक स्क्रीन लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों को तुरंत और स्पष्ट जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

चंबा-शिमला, चंबा-देहरादून, चंबा-दिल्ली, चंबा-बैरागढ़, चंबा-हरिद्वार समेत अन्य रूटों के समय एलईडी स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। बता दें कि बाहरी जिलों से आने वाले यात्रियों को अब बस रूट और समय जानने में परेशानी नहीं होगी। बस अड्डे की यह नई सुविधा यात्रियों के लिए समय और सुविधा दोनों बचाएगी। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बस अड्डे में छह नई एलईडी स्थापित करवाई हैं। इससे यात्रियों को बस का समय और प्लेट फार्म जल्दी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें