फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर उपमंडल में बनाए जाएंगे स्मार्ट क्लासरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। भरमौर प्रशासन द्वारा प्राथमिक स्तर पर गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए दो स्मार्ट क्लासरूम तैयार करने के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भरमौर और गरोला को आदेश दिए गए हैं। यह अधिकारी प्रत्येक खंड में दो स्मार्ट क्लासरूम के लिए प्राथमिक विद्यालयों का चयन करेंगे, जहां पर मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो। उस पाठशाला का कायाकल्प कर स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील किया जाएगा। यह आदेश एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने 30 मई तक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भरमौर व गरोला को पाठशालाओं के चयन के आदेश संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि जनजाति उपयोजना के तहत इस कार्य योजना के लिए समुचित बजट का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भरमौर व होली में कन्या छात्रावासों की विशेष मरम्मत तथा कॉमन रूम में टीवी व टीटी टेबल्स की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

भरमौर उपमंडल के विभिन्न धार्मिक पर्यटक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर लगभग एक करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी। भरमौर क्षेत्र की आंचलिक कथाओं को आम जनमानस तक विशेषकर नई पीढ़ी को यहां की संस्कृति को लेखन के माध्यम से रूबरू करवाने के लिए विभिन्न कथाओं पर आधारित प्रतियोगिताएं आरंभ करवाई जाएंगी।
इसके लिए भरमौर उपमंडल के प्रथम वर्ग में पहली से दसवीं कक्षा तक के, द्वितीय वर्ग में 11वीं व 12वीं कक्षा के, तृतीय वर्ग में राजकीय महाविद्यालय भरमौर के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकती हैं। बेहतरीन लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार 5000 की राशि, द्वितीय पुरस्कार 2000, तृतीय पुरस्कार 1000 की धनराशि इनाम स्वरूप दी जाएगी तथा सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 3 इनाम 500 रुपये के दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, विषयवस्तु विशेषज्ञ उद्यान एसएस चंदेल ने कहा कि भरमौर में जलवायु के अनुरूप सेबों की 5 हजार उन्नत पौध नर्सरी में तैयार की जा रही है। विषयवस्तु विशेषज्ञ को एडीएम ने निर्देश दिए कि
स्थानीय युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कृषि व बागवानी के प्रबंधन की बारीकियों की जानकारी देने के लिए तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने की संभावनाओं पर कार्य योजना तैयार करें। बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सतीश कपूर ने विभागीय बजट को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के साथ भी चर्चा की। उन्होंने इन दिनों भरमौर क्षेत्र की ओर आने वाले भेड़ पालकों को ट्रांजिट कैंप के माध्यम से दी जाने वाली लॉजिस्टिक सपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें