फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छोटी दमकल गाड़ी हुई फुस्स, कोपभाजन बने कर्मी

Thu, 26 Nov 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप, आधे घंटे तक गाड़ी से नहीं निकला पानी, राख होने से बच सकते थे चार मकान
विज्ञापन

11 बजे रात को सलूणी से पहुंची फायर ब्रिगेड़ की छोटी गाड़ी
12 बजे फायर ब्रिगेड़ के बड़े वाहन ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। संघनी बाजार में बुधवार रात करीब 10:15 बजे लगी आग को बुझाने में दमकल की छोटी गाड़ी नाकाम रही। प्रत्यक्षदर्शी योग सिंह गौतम ने बताया कि करीब 11 बजे 22 किलोमीटर दूर दमकल चौकी सलूणी से पहुंची छोटी गाड़ी से पानी की बौछार ही नहीं निकली। आग पर काबू न होने से घटनास्थल पर एकत्र लोगों में गुस्सा बढ़ गया।
कुछ लोग गाड़ी पर चढ़कर स्वयं पानी छोड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन नाकाम रहे। लोगों का कोपभाजन दमकल चौकी के कर्मचारी बने। कुछ लोगों ने कर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी की। लोग घटनास्थल से 150 मीटर दूर स्थित नाले से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब 12 बजे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की बड़ी गाड़ी से पानी की बौछारें छोड़ आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया और योग सिंह गौतम ने कहा कि यदि सबसे पहले पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में कामयाब रहती तो तीन से चार मकानों को जलने से बचाया जा सकता था। भांदल पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और पूर्व प्रधान याकूब मागरा ने भी दमकल विभाग की नाकामी पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जब छोटी गाड़ी पहुंची तो लोग गाड़ी पर चढ़ गए। इस कारण स्प्रिंग टूट गया। प्रेशर नहीं बनने से पानी नहीं निकल सका। - पवन राणा, फायर चौकी प्रभारी, सलूणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें