फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के मिंधल में मनाया नवालू का छोटा मेला

Wed, 01 Mar 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मनाए जा रहे जुकारू उत्सव के नौवें दिन मिंधल गांव में नवालू मेला मनाया गया। इस दिन मिंधल माता के गूरों और ठाठड़ी ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव से मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

इसमें जहां मिंधल माता के गूर अपने परिधानों को पहनकर शामिल हुए तो वहीं गांव के अन्य लोग भी पूरी आस्था के साथ शोभायात्रा में शरीक हुए। मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवालू का छोटा मेला बुधवार को मनाया गया जबकि बड़ा मेला वीरवार को मनाया जाएगा।
गांववासियों ने छोटे मेले के उपलक्ष्य में अपने घर के चारों तरफ लाल मिट्टी का लेप लगाया। ऐसी परंपरा हरेक वर्ष गांव के लोग निभाते हैं। इसके अलावा घरों में विशेष साफ-सफाई की गई और लोगों ने अपने घरों में बनाए गए मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। मिंधल माता के गूर लेखराम और ठाठड़ी करतार सिंह ने बताया कि नवालू मेला मिंधल गांव में पुरानी परंपराओं के अनुसार सदियों से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें