फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो हजार प्रशिक्षुओं को एकसाथ दिया जाएगा कौशल विकास भत्ता

Wed, 14 Feb 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के सरकारी और निजी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

अब इन प्रशिक्षुओं को कौशल विकास भत्ते के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से कौशल भत्ते की किस्तें डालने का सिलसिला शुरू हो गया है। बजट की व्यवस्था होने के बाद प्रशिक्षुओं को राहत मिली है। विभाग की ओर से एक साथ चार माह का भत्ता पात्र प्रशिक्षुओं के खातों में डाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब दो हजार प्रशिक्षु कौशल विकास योजना के तहत पंजीकृत हैं। पिछले चार माह से उनका भत्ता लटक गया था। इसके चलते प्रशिक्षुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, विभाग की ओर से बजट न होने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया था, मगर बजट का प्रावधान नहीं हुआ। इसी माह बजट जारी हुआ है। करीब डेढ़ करोड़ की राशि से पेंडेंसी को विभाग की ओर से खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर सरकारी और निजी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं के लिए कौशल विकास भत्ता कार्यान्वित की गई है। इसके तहत शारीरिक रूप से सक्षम प्रशिक्षु को 1000 और अक्षम को 1500 रुपये की राशि दी जा रही है। ताकि कौशल निखार करने में प्रशिक्षुओं को किसी प्रकार की आर्थिक तंगी महसूस न हो। उधर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत बजट जारी हो गया है। कहा कि भत्ते की किस्तें डाली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें