फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिया-सिया हक्का लगे लाणा हे राजा राम चंदा... पर झूमे लोग

Thu, 13 Jun 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में ख​ज्जि नाग जातर मेले के दौरान प्रस्तुति देता गायक कलाकार ईशांत भारद्वाज।स
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार पंचायत में आयोजित खज्जि नाग मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज के नाम रही।
विज्ञापन

इशांत भारद्वाज ने भगवान शिव के भजनों से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार मुख्यातिथि थे। स्थानीय पंचायत प्रधान देस राज शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

करीब आठ बजे हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज ने मंच संभाला। उन्होंने शिव कैलाशों के वासी भजन से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने गोजरी, सिया-सिया हक्का लगे लाणा हे राजा राम चंद, लगियां चढ़ाई शिवर रे कैलाशा जो, लमे तेरे लारे हो आदि गीतों से ग्रामीणों को भरपूर मनोरंजन किया। पंचायत प्रधान देस राज शर्मा ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें