फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में साठ वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत, 181 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में रविवार को कोरोना से एक साठ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 181 नए कोरोना के मामले सामने आए। विभाग की ओर से तय सुविधा के मुताबिक आइसोलेट कर दिया है। वहीं, रविवार को 249 मरीजों ने कोरोना को हराया है। जिला में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 90 पहुंच गया है। जबकि नए मामले आने के बाद सक्रिय केस 2350 हो गए हैं। इसके अलावा 5469 मरीजों ने कोरोना को अब तक मात दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रैट के जरिए 441 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 362 सैंपल निगेटिव और 79 सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। 14 मई के लंबित सैंपलों में से पांच की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके अलावा 15 मई को लिए गए सैंपलों में से 97 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजीटिव रही। नए पॉजीटिव मामले तन्होला, हरदासपुरा, मुगला, कुम्हारका, कुरांह, धरयाली, कठवाड़, साच, ढांजू, चुवाड़ी, बगढ़ार, मैहली, भुकरू, सिद्दोट,जनसाली, मजलान, राजनगर, सिढ़कुंड, कियाणी, जखराल, बाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से आए है। गौरतलब है कि जिला चंबा में एक माह से कोरोना की रफ्तार काफी बढ़ी है। इसके चलते कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन द्वारा कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कड़ी बंदिशें लगाई हैं। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति की मौत और 181 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें