फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बंगलूरू की कंपनी में छह प्रशिक्षुओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा के छह प्रशिक्षुओं का चयन सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बंगलूरू में हुआ है। ये प्रशिक्षु कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं। कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से उनका चयन हुआ है। सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बंगलूरू एक उच्च तकनीक की इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और निर्माण कंपनी है, जो अंतरिक्ष, एयरोस्पेस, रक्षा आदि क्षेत्रों के लिए उन्नत उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी ने चयनित प्रशिक्षुओं को 2.14 लाख रुपये प्रति वर्ष के वार्षिक पैकेज की पेशकश की है। कॉलेज प्राचार्य पुनीत महाजन ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें