फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दैनिक वेतन भोगियों को मिला वेतन, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में वन विभाग में कार्यरत 56 दैनिक वेतन भोगियों को दो साल का वेतन उनके खातों में जारी कर दिया है। ये दैनिक वेतन भोगी दो साल से अपने वेतन को पाने के लिए सरकार और वन विभाग से मांग कर रहे थे लेकिन बजट की कमी होने के कारण विभाग चाहकर भी इन दैनिक वेतन भोगियों काे वेतन नहीं दे पा रहा था। इसके चलते विभाग ने सरकार से उनके वेतन के लिए बजट की मांग की थी। सरकार ने कुछ दिन पहले ही इन कर्मचारियों के लिए बजट जारी किया है। सरकार से बजट मिलते ही वन विभाग ने इन दैनिक वेतन भोगियों के खातों में उनका वेतन जमा करवा दिया। इसको लेकर इन कर्मचारियों में खुशी की लहर है। स्कूलों में बच्चों की एडमिशन से लेकर वर्दी और किताबों को खरीदने के लिए ये दैनिक वेतन भोगी काफी परेशान थे लेकिन अब उनकी यह चिंता समाप्त हो गई है। पांगी के वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों को उनका वेतन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें