फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लामू पंचायत की छह हजार आबादी को जल्द मिलेगी सड़क

Fri, 06 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
होली उपमंडल का गुवाड़ गांव
विज्ञापन
सरकारी और निजी भूमि विभाग के नाम, निशानदेही के बाद कारपोरेशन ने कटवाए पेड़
विज्ञापन

अब बजट आने का इंतजार, बजट के लिए पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को भेजा पत्र
ग्रामीणों को मिलेगा ऊबड़-खाबड़ और पगडंडी वाले रास्तों पर चलने से छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। उपमंडल की लामू पंचायत के लामू, बग्गी और गुवाड़ गांवों की छह हजार की आबादी को ऊबड़-खाबड़ और पगडंडी वाले रास्तों पर चलने से छुटकारा मिलेगा। खेतीबाड़ी और बागवानी पर आश्रित ग्रामीणों के लिए यह राहत की बात है।
लामू से गुवाड़ वाया बग्गी सड़क का काम शुरू होने की आस जगी है। पंचायत प्रतिनिधि ने अपने स्तर पर सड़क के निर्माण में आड़े आने वाली सरकारी के अलावा निजी भूमि को विभाग के नाम करवा दिया है। सड़क निर्माण के चलते कटने वाले पेड़ों को लेकर वन विभाग ने कारपोरेशन को निर्देश जारी किए। निशानदेही के बाद कारपोरेशन ने पेड़ों का कटान कर दिया है। अब सड़क के लिए बजट की उपलब्धता के लिए पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बजट उपलब्ध होने पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। लामू पंचायत का गुवाड़ गांव सबसे ऊंचाई पर स्थित है। गांव तक सड़क न होने से ग्रामीणों और मरीजों को परेशान होना पड़ता है। ग्रामीण कई बार सरकार से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। गांव लामू, बग्गी, गुवाड़ के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी-बागवानी है। ग्रामीण खेतों और बगीचों में सेब, आलू, राजमा, अखरोट, कौलथ, वन उत्पाद गुच्छी एकत्रित करते हैं। कई बार फसलों की खरीद-फरोख्त के लिए व्यापारी गांव तक पहुंच जाते हैं। कई बार उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कांगड़ा, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में हेमराज, सुनील कुमार, प्रताप चंद और अशोक कुमार ने बताया कि लामू से गुवाड़ वाया बग्गी तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क के अभाव में गृह निर्माण सामग्री व अन्य सामान घरों तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण रहता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि सड़क के लिए बजट की मांग भेजी गई है। बजट उपलब्ध होने पर सड़क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने विभाग के नाम की भूमि : लाल चंद
पूर्व पंचायत प्रधान लामू लाल चंद ने बताया कि तीन किलोमीटर सड़क की आस में ग्रामीणों ने निजी भूमि विभाग के नाम की है। वन विभाग से मिलकर फाॅरेस्ट क्लीयरेंस करवाई गई है। कॉरपोरेशन ने निशानदेही के बाद पेड़ कटवा दिए हैं। लाडा के तहत 25 लाख रुपये जारी होने पर गांव जल्द सड़क से जुड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें