फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई मंदिर में छह हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Thu, 26 Mar 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई माता मंदिर में लगी भक्तों की भीड़: जागरूक पाठक
विज्ञापन
दिन भर मां के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर, दर्शन करने दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अष्टमी पर ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। दिनभर मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।
सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ हवन किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना और कंजक पूजन हुआ। इसके उपरांत मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। यह देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

अष्टमी पर कई श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने पहुंचे। पारंपरिक आस्था के प्रतीक जातर लेकर भी श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में दिनभर लंगर चलता रहा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के सभी दिनों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस टीम की तैनाती हर प्रमुख स्थान पर की गई थी जबकि साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह संतोषजनक रही। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें