लनोट पंचायत में बारिश से गिरा मकान का डंगा: जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत लनोट में भारी बारिश के कारण छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई घरों के आगे बने सुरक्षा डंगे गिर गए हैं। इससे प्रभावितों की जान को खतरा बना हुआ है। लच्छो राम, चमन, राकेश, दौलत, राज कुमार, टेक चंद और चैन लाल के घरों के सामने मलबा आ गया है, जिससे उनका घरों में रहना जोखिम भरा हो गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे डर के साए में दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। उधर, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेज दिया है और नुकसान का आकलन कर प्रभावितों के लिए राहत की कार्रवाई शुरू की जाएगी।