फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दरकेटी और सरेंई गांव में भूस्खलन, छह परिवार टेंट में रहने के लिए मजबूर

Wed, 03 Sep 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के जुखराड़ी वार्ड़ के दरकेटी गांव में भूस्खलन से घरों को हुआ खतरा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। करियां पंचायत के तहत आने वाले दरकेटी और सरेंई गांव में भूस्खलन से छह के करीब घर खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे मजबूर होकर परिवारों को टेंटों में रात गुजारनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भूमि धंसने और दरारें आने से उनके मकान अब रहने योग्य नहीं बचे हैं। कई घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस आपदा की सूचना प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी या नेता प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंचा है। न तो कोई राहत सामग्री पहुंचाई गई और न ही लोगों के सुरक्षित ठहरने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा है कि हर बार आपदा के वक्त सरकार आश्वासन तो देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं होता। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत प्रभाव से इलाके का निरीक्षण करे और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें