फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में लगे छह सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित डेडिकेटिड कोविड अस्पताल में छह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनका नियंत्रण चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में रखा गया है। चिकित्सा अधीक्षक अब कोविड अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

डॉक्टरों के राउंड से लेकर मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं पर समय-समय पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि जिलावासी काफी समय से मांग कर रहे थे कि कोविड अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे उन्हें इस बात का पता चल सके कि कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीज को बेहतर इॉलाज मिल रहा है या नहीं। लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोविड अस्पताल में छह सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। तीन कैमरे अस्पताल की चौथी, जबकि तीन कैमरे तीसरी मंजिल में लगाए गए हैं। इन दोनों मंजिलों में कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, एनेस्थीसिया सहित अन्य स्टाफ की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की दवाइयों से लेकर अन्य सुविधाओं का समय-समय पर ध्यान रखा जा रहा है। इसके चलते चंबा में कोरोना मरीज जल्द स्वस्थ भी हुए हैं। कोविड अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर किसी के मन में कोई संशय हो तो वे चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में अंदर की व्यवस्था देख सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि कोविड अस्पताल में छह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों का नियंत्रण चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में है। यहां चिकित्सा अधीक्षक कोविड अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर अपनी नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें