फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रोजेक्ट की मशीनों से तांबे के तार चोरी करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। एंजलिक पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट में खड़ी मशीनों से तांबे के तार चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पुलिस टीम ने इन आरोपियों को साथ लेकर चोरी किए तार को बरामद करने के लिए विभिन्न ठिकानों में दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरी किए तार को भी बरामद कर लिया जाएगा। इसको लेकर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ भी की जा रही है। जैसे ही पुलिस के ध्यान में यह मामला आया तो पुलिस ने इसकी तहकीकात शुरू कर दी। शुरुआत में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जब उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो दो अन्य साथियों का नाम उन्होंने बताया, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, इसको लेकर भी पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। जल्द ही तार बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें