फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विजय कुमार की मौत पर बहन ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 28 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दबड़ में घर के भीतर संदिग्ध हालात में मिला था 30 वर्षीय युवक का शव
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों से खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। सलूणी क्षेत्र के दबड़ में 30 वर्षीय विजय कुमार की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसकी बहन पूजा वर्मा ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।
विजय कुमार मंगलवार शाम अपने घर में मृत मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जबकि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मामले में मृतक की पत्नी के बयान का भी उल्लेख किया गया है। उसने पति के माता-पिता की दूसरी शादी से सदमे में होने की बात कही थी। हालांकि, मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

पूजा वर्मा ने मांग की है कि मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज किए बिना सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल हत्या की आशंका परिजनों की ओर से जताई गई है और इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के निष्कर्षों के बाद ही हो सकेगा। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें