फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिंही गांव आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर

Sat, 01 Jul 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत ब्रंगाल का सिंही गांव आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर है। इसके चलते गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो उन्हें तेज धूप में आधे घंटे की चढ़ाई चढ़कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। इससे विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी होती है। हालांकि कई बार लोक निर्माण विभाग से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की गई बावजूइ इसके समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि गर्भवती महिलाओं को पालकी और रोगियों को पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों संजीव कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, किशोरी लाल, विकास कुमार, शीला देवी, मीना देवी और सरोजनी देवी ने बताया कि नेता चुनाव के समय उनका वोट लेने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन चुनाव के समय किए हुए वादों पर खरा नहीं उतर पाते हैं। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। इतना ही नहीं स्कूली विद्यार्थी भी इसी रास्ते से होकर मुख्य सड़क में पहुंचकर बस से आवाजाही करते हैं। बच्चों को रास्तें जंगली जानवरों का भी भय लगा रहता है। सर्दियाें में तो बच्चों को घर पहुंचने में अंधेरा हो जाता है। इससे यही लग रहा है कि नेताओं और विभाग को इस समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से उनके गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का समाधान करने को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें