चंबा पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप प्रतियोगिता के दौरान सिल्लाघ्राट की टीम ने भड़ियां को चार रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में सिल्लाघ्राट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 108 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक सुरेश ने 48 और नबू ने 15 रन बनाए।
भड़ियां की ओर से भावू ने तीन और तनू ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड़ियां की टीम 104 रन ही बना सकी। इसमें विजू ने 27 और उदय ने 19 रन बनााए। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। इस जीत के साथ सिल्लाघ्राट की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।