फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटन नगरी डलहौजी में एक माह से पसरा सन्नाटा

Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में एक महीने से सन्नाटा पसरा हुआ है। 14 और 15 अगस्त की दो छुट्टियों में भी सैलानी यहां नहीं पहुंचे। इससे होटल कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है। इन दो छुट्टियों में पहली बार डलहौजी के सभी होटल खाली रहे जबकि हर वर्ष 15 अगस्त को सैलानी छुट्टी मनाने के लिए परिवार सहित डलहौजी पहुंचते थे लेकिन इस बार डलहौजी में सभी होटल खाली नजर आए। भारी बारिश के चलते पर्यटन नगरी में कारोबार ठप हो चुका है।
विज्ञापन

एक महीने से इक्का-दुक्का सैलानी ही डलहौजी में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी वजह से पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप हो चुका है। व्यवसायी अपने कारोबार को लेकर काफी चिंतित हैं। हालांकि मौजूदा समय में मौसम बिलकुल साफ हो चुका है बावजूद इसके डलहौजी में सैलानी देखने को नहीं मिल रहे हैं। डलहौजी के साथ-साथ खज्जियार में भी सैलानियों की संख्या काफी कम हो चुकी है क्योंकि डलहौजी घूमने वाला सैलानी ही खज्जियार पहुंचता है। इसके चलते डलहौजी और खज्जियार दोनों ही पर्यटन स्थल सैलानियों से खाली पड़े हुए हैं। डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरिंद्र माेनू ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा कि 14 और 15 अगस्त को डलहौजी में सैलानी देखने को न मिले हों। कोरोना काल के बाद मौसम की मार ने इस बार पर्यटन कारोबार पर बुरा असर डाला है। इसकी भरपाई कारोबारी अब अगले सीजन में ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें