फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में पांच दिन से सन्नाटा, दिवाली की छुट्टियों से उम्मीद

Sun, 01 Nov 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
इक्का-दुक्का पर्यटक पहुंचने से होटल, ढाबों और पर्यटन गतिविधियों का कारोबार सुस्त
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों को बाहरी राज्यों से सैलानियों की आमद बढ़ने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में पिछले पांच दिनों से पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम हो गई है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले झील मैदान में इन दिनों सन्नाटा पसरा है।
इक्का-दुक्का सैलानी ही घूमने पहुंच रहे हैं। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों के साथ घुड़सवारी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्यटकों की कमी के चलते कारोबारियों की रोजाना की आमदनी प्रभावित हो रही है। सामान्य दिनों में सैलानियों की चहल-पहल से रौनक रहने वाले बाजार में भी इन दिनों सन्नाटा है। छोटे-बड़े कारोबारी दिनभर ग्राहकों की राह देख रहे हैं। अब सभी की निगाहें दिवाली की छुट्टियों पर टिकी हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि अवकाश के दौरान बाहरी राज्यों से पर्यटक खज्जियार पहुंचेंगे। इससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और सुस्त पड़े कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार, रिंकू, मोनू, अजय कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह, तिलक, टेक चंद और अरविंद ने बताया कि उन्हें अब दिवाली की छुट्टियों से ही आस है। उम्मीद है कि इस दौरान पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और खज्जियार में फिर से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें