सिहुंता (चंबा)। दिवाली नजदीक आते ही सिहुंता बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घरों को सजाने और रोशन करने के लिए लोग रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें और अन्य सजावटी सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी दुकानों में पटाखों, पूजा सामग्री और सजावट के सामान की विशेष व्यवस्था की है। बाजार की दुकानें आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजी हैं। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। संवाद