फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी पब्लिक स्कूल में बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव

Tue, 26 Sep 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) के तत्वावधान में डलहौजी में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें डलहौजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैच परियोजना की परियोजना समन्वयक डॉ. साक्षी ने विद्यार्थियों को कैच परियोजना की गतिविधियों और प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू पदार्थ के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कैच परियोजना की जिला समन्वयक डॉ. ऐश्वर्या ने तंबाकू नियंत्रण नियमों, तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें