फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बड़ा भंगाल में बीमार भेड़पालक को किया रेस्क्यू

Mon, 20 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बड़ा भंगाल के रास्ते मरीज को मार्ग तक लेकर आती रेस्क्यू टीम और ग्रामीण।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पर्वतारोहण की टीम ने पैदल स्ट्रेचर पर उठाकर पहुंचाया बीमार
विज्ञापन

संकरे रास्तों व खराब मौसम के बीच रेस्क्यू करना था मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बड़ा भंगाल में गंभीर रूप से बीमार भेड़पालक को भरमौर पर्वतारोहण की टीम ने रेस्क्यू किया। खराब मौसम के कारण हेलिकाप्टर वहां नहीं जा सका। इसके चलते भरमौर से रेस्क्यू टीम को बड़ा भंगाल भेजा गया।
13 सदस्यीय दल ने बीमार भेड़पालक को स्ट्रेचर पर उठाकर खतरनाक रास्ते से गुजरते हुए धराड़ी पहुंचाया, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। शनिवार को कांगड़ा के उपायुक्त ने भेड़पालक के बीमार होने की सूचना भरमौर के एडीएम विकास शर्मा को दी। उन्होंने पर्वतारोहण अनुदेशक पंकज महंत के नेतृत्व में 13 सदस्यीय विशेष पर्वतारोहण (रेस्क्यू) दल का गठन किया। यह दल शनिवार को भरमौर से बड़ा भंगाल के लिए रवाना हुआ। अत्यंत दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण पर्वतीय मार्गों को पार करते हुए टीम उसी रात्रि मरीज तक पहुंची। रविवार सुबह मरीज को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर पैदल रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कई घंटों तक विषम मौसम, दुर्गम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए रेस्क्यू दल रात्रि लगभग 11 बजे मरीज को सुरक्षित धराड़ी तक लेकर पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के जरिये मरीज को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह सफल रेस्क्यू अभियान भरमौर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला चंबा के प्रभावी समन्वय, त्वरित निर्णय एवं कुशल कार्यवाही का परिणाम है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि बीमार भेड़पालक का रेस्क्यू हो चुका है। अब वह मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें