चंबा में रामलीला मंचन के दौरान बॉलीवुड गानों पर डांस करती कलाकार।
- फोटो : चंबा में रामलीला मंचन के दौरान बॉलीवुड गानों पर डांस करती कलाकार।
चंबा। रामलीला मंच के दौरान जहां भगवान राम की महिमा लोगों को बताई जा रही है, वहीं चंबा चौगान में रामलीला मंचन के दौरान शूर्पणखा को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लक्ष्मण के सामने बॉलीवुड के गाने पर नचा दिया गया।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी फिल्म के गाने पूछो जरा पूछा को राम लीला के मंच पर डीजे पर बजाया गया। इस गीत पर शूर्पणखा ने श्रीराम और लक्ष्मण के सामने नृत्य किया। रामायण कथा लोगों की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में मंचन के दौरान बॉलीवुड गाने बजने पर लोगों को नाराजगी जताई। कई दर्शक वहां से उठकर घर चले भी गए। लोगों का कहना था कि वनवास के दौरान शूर्पणखा ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उसने मनमोहक सुंदरी का रूप धरा था। भगवान राम और लक्ष्मण ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इस दौरान शूर्पणखा ने ऐसा कोई गीत नहीं किया था। वीरवार रात को चौगान में रामलीला मंचन के दौरान अचानक डीजे पर राजा हिंदुस्तानी फिल्म का गाना बजा तो दर्शक अचंभित हो गए। इस गीत पर शूर्पणखा नाचने लगी तो कई दर्शक वहां से उठकर चले गए। इससे पहले भी चंबा चौगान में होने वाली रामलीला के दौरान बॉलीवुड के गानों को लेकर विवाद हो चुका है।