फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बॉलीवुड के गाने पर श्रीराम, लक्ष्मण के सामने नाचने लगी शूर्पणखा

Fri, 20 Oct 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में रामलीला मंचन के दौरान बॉलीवुड गानों पर डांस करती कलाकार। - फोटो : चंबा में रामलीला मंचन के दौरान बॉलीवुड गानों पर डांस करती कलाकार।
विज्ञापन
चंबा। रामलीला मंच के दौरान जहां भगवान राम की महिमा लोगों को बताई जा रही है, वहीं चंबा चौगान में रामलीला मंचन के दौरान शूर्पणखा को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लक्ष्मण के सामने बॉलीवुड के गाने पर नचा दिया गया।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी फिल्म के गाने पूछो जरा पूछा को राम लीला के मंच पर डीजे पर बजाया गया। इस गीत पर शूर्पणखा ने श्रीराम और लक्ष्मण के सामने नृत्य किया। रामायण कथा लोगों की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में मंचन के दौरान बॉलीवुड गाने बजने पर लोगों को नाराजगी जताई। कई दर्शक वहां से उठकर घर चले भी गए। लोगों का कहना था कि वनवास के दौरान शूर्पणखा ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उसने मनमोहक सुंदरी का रूप धरा था। भगवान राम और लक्ष्मण ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इस दौरान शूर्पणखा ने ऐसा कोई गीत नहीं किया था। वीरवार रात को चौगान में रामलीला मंचन के दौरान अचानक डीजे पर राजा हिंदुस्तानी फिल्म का गाना बजा तो दर्शक अचंभित हो गए। इस गीत पर शूर्पणखा नाचने लगी तो कई दर्शक वहां से उठकर चले गए। इससे पहले भी चंबा चौगान में होने वाली रामलीला के दौरान बॉलीवुड के गानों को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें