चंबा के सुरंगानी में रामलीला मंचन के दौरान कलाकार।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान स्थित कला केंद्र में श्री रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और सीता के जन्म के दृश्य का मंचन किया गया।
पहले दिन भगवान श्रीराम की आरती की गई। इसके बाद कलाकारों ने अपनी भूमिका के मुताबिक मंचन किया। इस दौरान श्रवण का जल भरना, दशरथ का प्रवेश का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद रावण अपनी सेना के साथ युद्ध के लिए रवाना हेाता है। इसके बाद मेघनाद राक्षस सेना के साथ संवाद करते हैं। श्रीराम जन्म के साथ पहले दिन की राम लीला मंचन की समाप्ति हुई। यह जानकारी प्रधान राकेश महाजन ने दी। संवाद