फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्रीराम-लक्ष्मण ने वन में जाकर किया राक्षसों का वध

Wed, 18 Oct 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में रामलीला मंचन में रावण  दरबार के दौरान कलाकार।संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही रामलीला की तीसरी रात्रि की शुरुआत शिव आरती से हुई। प्रथम दृश्य में जनक का दरबार लगाया गया।
विज्ञापन

जनक के दरबार में किसान अपनी पुकार लेकर आते है कि जनकपुरी सूखाग्रस्त हो गई है और सूखा पड़ गया है। राजा जनक किसानों की बात मान कर सूर्य भगवान जी की पूजा करते हैं और सूर्य देवता जनक को करते हैं कि अगर आप अपने हाथों से खेतों में हल चलाएंगे तो इंद्र देवता जरूर प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएंगे। इसके बाद विश्वामित्र आते हैं और राजा दशरथ को कहते हैं कि वन में राक्षस हवन और पूजा नहीं करने देते, इसलिए श्री राम और लक्ष्मण को मेरे साथ वन में भेज दो यह सुनकर राजा दशरथ मना कर देते हैं। बाद में ऋषि वशिष्ठ राजा दशरथ को को समझाते हैं। इसके बाद श्री राम और लक्ष्मण वन में जाकर राक्षसों का वध करते हैं। इसके बाद सीता स्वयंवर का आयोजन किया जाता है। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें