फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाईं दुकानें तोड़ीं

Thu, 07 Dec 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चाहला के पास अवैध कब्जों को हटाती वन विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई छह पक्की दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वन, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से चाहला और कांदू में यह कार्रवाई की। कार्रवाई से पहले अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर दुकानें खाली कर अपने स्तर पर ही तोड़ने के लिए कहा गया था। अवैध कब्जाधारियों ने नोटिस के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया तो संयुक्त टीम की देख-रेख में पक्की छह दुकानों को पीला पंजा चलाकर तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से जिले के अन्य अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर वन विभाग की भूमि पर बिना अनुमति अवैध कब्जे करने वालों पर वन विभाग की ओर से कार्रवाई करने को लेकर चेताया जाता है। बावजूद इसके अवैध कब्जाधारी वन भूमि पर कब्जा करना नहीं छोड़ते हैं। कुछ अवैध कब्जे चाहला और कांदू में होने की विभाग के पास शिकायतें पहुंची थीं। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर कब्जाधारियों को डीएफओ के आदेशानुसार विभागीय भूमि खाली करने के निर्देश जारी किए। बावजूद इसके कब्जाधारियों ने कब्जे नहीं छोड़े। इसके बाद ये मामले उच्च न्यायालय में पहुंचे। मामलों की गहनता से जांच के बाद उच्च न्यायालय ने वन भूमि पर हुए कब्जे हटाने के आदेश जारी किए। वीरवार को हाईवे पर चाहला और कांदू में विभागीय संयुक्त टीमों ने 6 अवैध कब्जाधारियों की पक्की दुकानों को मशीनरी चलाकर तुड़वाया। इस मौके पर वन विभाग की ओर से रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर, ब्लॉक ऑफिसर संजीव सोनी, कानूनगो साच घिंद्रो राम और एएसआई विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार संयुक्त टीम की देखरेख में आहला और कांदू में अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया है। बताया कि इससे पूर्व कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर अपने स्तर पर सामान निकाल कर कब्जे छोड़ने को लेकर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कब्जाधारियों के आदेशों को हल्के में लेने पर यह कार्रवाई की गई है।

चंबा में चाहला के पास अवैध कब्जों को हटाती वन विभाग की टीम।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें