फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 20.46 करोड़ से चौड़ी होगी लचोड़ी से सालवां मार्ग पर 18 किमी सड़क

Thu, 07 Dec 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। लचोड़ी से सालवां मार्ग पर सफर सुगम होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में इस मार्ग का विस्तारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर लोक निर्माण विभाग करीब 20 करोड़ 46 लाख रुपये का बजट खर्च करेगा। विभाग इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने में जुट गया हैं। लोक निर्माण विभाग कार्य आवंटित करने के बाद युद्धस्तर पर कार्य शुरू करने की योजना बना रहा है।
लचोड़ी से सालवां तक 18 किलोमीटर लंबा मार्ग काफी संकीर्ण है। इसमें कई जगह अंधे मोड़ होने के कारण हर पल दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों और वाहन चालकों की मांग को पूरा करते हुए उक्त 18 किलोमीटर सड़क के कार्य को पीएमजीएसवाई योजना के तृतीय चरण के लिए प्रस्तावित करते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसे स्वीकृति मिल गई है। साथ ही बजट भी आवंटित हो गया है। बहरहाल, अब लचोड़ी-सालवां मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू होगा। विस्तारीकरण के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वॉल और ब्रेस्टवॉल, क्रेट वर्क, क्रैश बेरियर समेत आवश्यकतानुसार सड़क पर निकासी नालियां भी बनाई जाएंगी, जिससे यहां से आवाजाही करने वालों पर किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


इन पंचायतों के किसानों-बागवानों को होगा लाभ
ग्राम पंचायत सालवां, मोड़ा, भजौतरा, बाडका, नड्डल, गवालू, मांझली, करवाल, लिग्गा, टिकरी, सियूला, सेरी, ठाकरीमटटी और टिकरू पंचायत के तहत आते किसानों-बागवानों को सेब, मटर, आलू, फ्रासबीन, राजमाश, अखरोट, जौ, मक्की और बाजरा की सप्लाई बाहरी मंडियों में भेजने में आसानी होगी।

किसान बोले- जल्द से जल्द शुरू किया जाए काम
किसानों में संजीव कुमार, प्रेम लाल, पवन कुमार, मनोज शर्मा, सोनू, जोगेंद्र कुमार, रमेश कुमार, दीपराज और अनिल कपूर ने बताया कि लचोड़ी से सालवां मार्ग का विस्तारीकरण होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बताया कि विभाग को अब जल्द से जल्द मार्ग का विस्तारीकरण करने का कार्य आरंभ किया जाए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि पीएमजीएसवाई-तृतीय चरण के तहत लचोड़ी-सालवां 18 किमी मार्ग का विस्तारीकरण होगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें