फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस कंट्रोल रूम के सामने भिड़ गए दुकानदार

Mon, 31 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान आपस में ​भिड़ते व्यापारी और छुडाने की को​शिश करता पुलिस कर्मचारी और अन
विज्ञापन
चंबा। चौगान के बीच में बने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही बाहरी राज्यों के दुकानदारों ने स्थानीय कारोबारी पर खूब लात-घूंसे बरसा दिए। देखते ही देखते चौगान में लोगाें की भीड़ इकट्ठा हो गई। इतने में मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय दुकानदार को बाहरी राज्य के दुकानदारों के चंगुल से छुड़ाया। इतने में मौके का फायदा उठाकर एक बाहरी राज्य का दुकानदार वहां से रफूचक्कर हो गया। जबकि, चोटिल स्थानीय दुकानदार का मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही अब विभागीय अधिकारी मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है जिसे लेकर अब लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान बाहरी राज्याें के व्यापारी मेला लगाने के लिए पहुंचते हैं। बीच-बीच में दुकानदारों की ओर से लड़ाई-झगड़े की घटनाएं भी सामने आते हैं। इसी प्रकार की घटना सोमवार दोपहर बाद देखने को मिली जब कुछ बाहरी राज्यों के दुकानदारों ने अकेले दुकानदार पर हमला कर उसे चोटिल कर दिया। पुलिस जवानों ने समय रहते उन्हें पकड़ कर पुलिस चौकी पहुंचाया जहां से सभी के मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम अपने साथ ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत उनके पास पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें