फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Wed, 30 Aug 2023 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। धरवाला बाजार में रेडीमेड कपड़ों और स्टेशनरी की दुकान में अचानक आग भड़कने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार रात करीब 8:00 बजे की है जब दुकानदार लोकेंद्र निवासी लोथल अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। अभी वह घर पहुंचा ही नहीं था कि उसे साथी दुकानदार ने फोन करके सूचना दी कि उसकी दुकान से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह धरवाला पहुंच गया। जब स्थानीय दुकानदारों ने दुकान का शटर खोला तो अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रभावित दुकानदार का बयान दर्ज किया। इसमें दुकानदार ने पुलिस को तीन से चार लाख का नुकसान होने की बात कही है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम अपनी रिपोर्ट बनाएगी। गनीमत यह रही कि जिस समय दुकान में आग लगी उस समय बाजार की अन्य दुकानें खुली थीं अन्यथा बाजार की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं। दुकानदारों ने समय रहते दुकान में लगी आग को पानी फेंक कर बुझा दिया। इससे अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें