फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश के श्रद्धालुओं को पांच मिनट में मिलेगी बस सुविधा

Wed, 30 Aug 2023 09:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को इस बार ऑन डिमांड बस सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। बस स्टैंड या अन्य डिपुओं में अगर श्रद्धालुओं की संख्या पूरी हो जाती है तो पांच मिनट में बस यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। नगरोटा बगवां, धर्मशाला और पठानकोट डिपुओं से निगम ने संपर्क साध लिया है। यहां तुरंत यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध होगी। ऑन डिमांड बस सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को ज्यादा बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पठानकोट से आने वाली बसें सुपर फास्ट रहेंगी जो साढ़े चार से पांच घंटों के भीतर यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाएंगी। इसके बाद भरमौर के लिए रवाना होंगी। निगम का ऐसी व्यवस्था करने का मकसद मणिमहेश यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देना है। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान अकसर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। ऑन डिमांड बस मिलने से यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रा को लेकर बसों की मरम्मत के लिए भी निगम ने मेकेनिकों की व्यवस्था की है। चार मेकेनिक अन्य डिपुओं से पहुंच चुके हैं। निगम की ओर से प्रत्येक डिपुओं से दो-दो मेकेनिक भेजने के लिए पत्र लिखा है।
इनसेट
आरएम चंबा शूगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान ऑन डिमांड बसें दौड़ेंगी। इसके अलावा कार्यशाला में भी पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहेगा। ताकि बसें कम समय में दुरूस्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें