चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता में शिवम इलेवन की टीम ने एचपीटीसीएल डलहौजी की टीम को 25 रन से हराया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में शिवम इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें अंकु ने शानदार 50 रन की पारी खेली।
डलहौजी की ओर से इंद्रजीत ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डलहौजी की टीम 116 रन ही बना सकी। इसमें अर्जुन ने 44 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। शिवम इलेवन की ओर से निजू ने दो विकेट चटकाए। दिन के दूसरे मैच में स्पीड दुनाली की टीम ने सीएसी को 41 रन से हराया।