भरमौर (चंबा)। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से खेलो पंचायत अभियान के अंतर्गत छतराड़ी में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शिव शक्ति युवक मंडल की टीम शानदार प्रदर्शन करते विजेता बनी, जबकि बौर की टीम उपविजेता रही। यह आयोजन मां शक्ति प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत छतराड़ी के प्रधान महंदो राम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज बासु, डॉ. माधुरी दत्ता और संजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अभियान संयोजक अविनाश गोगु शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।